मौसम विभाग की चेतावनी के बाद दिल्ली एनसीआर सहित गुड़गांव में मौसम ने करवट ली है। गुड़गांव में आज दोपहर से ही तेज आंधी चल रही है।
1 of 1
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
https://ift.tt/2jSwA7p
नई दिल्ली, Updated Sun, 13 May 2018 05:29 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने से अचानक पूरा मौसम ही बदल गया। देखते ही देखते दिन का उजाला अंधेरे में बदल गया। तेज हवाएं चलने से सड़क पर चलने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए श्रीनगर से दिल्ली आने वाली विस्तारा फ्लाइट को अमृतसर ले जाया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद दिल्ली एनसीआर सहित गुड़गांव में मौसम ने करवट ली है। गुड़गांव में आज दोपहर से ही तेज आंधी चल रही है। बादल छाए हुए हैं। साथ ही दिन में ही अंधेरा हो गया, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रविवार को तूफान और आंधी आने की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को इसका अनुमान जताया था। विभाग ने कहा था कि राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने बताया था कि ये आंधी तूफान रविवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होता है जिससे देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है। विभाग के अनुसार, तूफान के साथ आंधी आ सकती है।
इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती
हैं।
विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूरदराज इलाकों में तूफान और तेज आंधी आ सकती है।
यहां चल सकती है लू
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के एक या दो पॉकेट पर लू चलने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment