कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 संपन्न होने के बाद अब इंतजार है नतीजों का। 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 70 फीसदी वोट पड़े। जिसके परिणाम 15 मई को आएंगे। शेष रह रहीं दो सीटों पर चुनाव की तारीख पहले ही स्थगित हो चुकी है। दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे।
बता दें कि एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया, अब यहां 28 मई को चुनाव होगा और परिणाम 31 मई को आएगा।
लेकिन 15 मई को आने वाले नतीजे ये साफ कर देंगे कि कर्नाटक में राजनीतिक ऊंट किस करवट बैठेगा। राज्य में कांग्रेस, भाजपा और जद-एस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों को एक साथ देखें को मिलीजुली प्रतिक्रिया किसी संभावना को स्पष्ट नहीं कर रही है। ऐसे में 15 मई को आने वाले नतीजे रोमांचक होंगे।
इस राजनीतिक रोमांच का सटीक विश्लेषण और स्पष्ट जानकारी के लिए आप अमर उजाला पढ़ें। ताजा जानकारी और तेज नतीजों के लिए आपकी भरोसेमंद वेबसाइट अमर उजाला डॉट कॉम आपको पल-पल की अपडेट देती रहेगी।
2600 से ज्यादा उम्मीदवार की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। राज्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे खत्म हुआ। मतदान को लेकर लोगों का खासा उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे के बाद भी लोगों की लंबी लाइन देखी गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
https://ift.tt/2GaR2ZQ
No comments:
Post a Comment