कर्नाटक चुनाव परिणाम: चलेगी मोदी की लहर या आएगी राहुल गांधी की आंधी, फैसला आज - Breaking News

Papermag-smooth

Breaking news sports news cricket news

Home Top Ad

May 15, 2018

demo-image

कर्नाटक चुनाव परिणाम: चलेगी मोदी की लहर या आएगी राहुल गांधी की आंधी, फैसला आज

पूरे देश की निगाहें मंगलवार को होने वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना पर है। दोपहर होते-होते साफ हो जाएगा कि सूबे में कांग्रेस वापसी करेगी या भाजपा नई सरकार बनाएगी।
नई दिल्ली Updated Tue, 15 May 2018 09:17 AM IST
karnataka-exit-poll_1526095444
पूरे देश की निगाहें मंगलवार को होने वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना पर है। दोपहर होते-होते साफ हो जाएगा कि सूबे में कांग्रेस वापसी करेगी या भाजपा नई सरकार बनाएगी। मतगणना से पहले कांग्रेस और भाजपा की निगाहें किंगमेकर माने जा रहे जद-एस पर हैं। मतगणना से एक दिन पहले जद-एस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के सिंगापुर जाने पर अफवाहों का बाजार गर्म है।
LIVE UPDATES:

- 8 मिनट बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

- वोटों की गिनती के मद्देनजर 11,000 पुलिस अधिकारियों, 1 रैपिड एक्शन फोर्स कंपनी और 20 कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस को बंगलूरू में तैनात किया गया है।
- बेल्लारी में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले भाजपा उम्मीदवार बी श्रीमालू ने प्रार्थना की। वह कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ बदामी से चुनाव लड़ रहे हैं।

- राज्य के 38 मतदान गणना केंद्रो पर 50,000 पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

कर्नाटक में सत्ता बरकरार रखने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सियासी कद बढ़ेगा। साथ ही पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही कांग्रेस को नया मोर्चा बनाने के अभियान में भी मजबूती मिलेगी। किसी भी चूक से बचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने मतगणना से एक दिन पहले वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद को बंगलूरू रवाना कर दिया है।

वहीं, कर्नाटक में जीत हासिल होने पर भाजपा को बड़ा सियासी लाभ मिलेगा। गठबंधन की खटपट पर पूर्णविराम लगने के साथ ही मोदी-शाह की अजेय छवि पर भी मुहर लगेगी। सकारात्मक परिणाम का असर भाजपा शासित राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। यही कारण है कि पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जद-एस को हर हाल में मनाने की रणनीति बनाई है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
https://ift.tt/2rGgwsV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages